
एक्टर हिरन चटर्जी ने पहली पत्नी को दिया धोखा, छिपकर रचाई दूसरी शादी, बेटी बोली- धिक्कार है
AajTak
वेडिंग सेरेमनी के बाद हिरन चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. अब इस विवाद में एक और परत जुड़ गई है. हिरन की बेटी नियासा चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से अपनी मां का समर्थन किया है. नियासा का कहना है कि हिरन, पिता के तौर पर फेल हो गए हैं.
एक्टर और पॉलिटिशन हिरन चटर्जी ने वाराणसी में मॉडल रितिका गिरी संग ब्याह रचाकर बवाल खड़ा कर दिया है. प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी के चर्चे उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हिरन की दूसरी शादी की खबर उनके फैंस के साथ-साथ उनके करीबियों, परिवार समेत पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी के लिए सदमे की तरह थी.
वेडिंग सेरेमनी के बाद अनिंदिता ने हिरन के खिलाफ शिकायत दर्ज की. इसमें उन्होंने एक्टर पर 'यातना' देने और रितिका से बिना कानूनी तौर पर तलाक लिये शादी करने का आरोप लगाया. स्थिति तब और जटिल हो गई जब रितिका ने दावा किया कि अनिंदिता को उनके रिश्ते के बारे में काफी समय से पता था. अब इस विवाद में एक और परत जुड़ गई है. हिरन की बेटी नियासा चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से अपनी मां का समर्थन किया है. नियासा का कहना है कि हिरन, पिता के तौर पर फेल हो गए हैं.
पिता हिरन की शादी से बेटी को लगा झटका
बुधवार, 21 जनवरी को अनिंदिता और नियासा ने हिरन और रितिका के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस स्टेशन में 19 साल की नियासा ने अपने पिता के काम के प्रभाव के बारे में इमोशनल बयान दिया. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता हिरन से उनका बहुत कम संपर्क या नजदीकी थी. उनकी अचानक दूसरी शादी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है.
नियासा ने कहा, 'एक बेटी के रूप में मैं क्या कह सकती हूं? मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला. मेरी मां ने मुझे फोन किया और कहा, 'मैंने तुम्हें कुछ भेजा है, अपना फोन चेक करो.' मैं अपने पिता की शादी की तस्वीरें देख रही हूं. मेरी मां रो रही है. एक बेटी को क्या कहना चाहिए? मैं सच बोल रही हूं, मुझे नहीं पता था. मुझे सोशल मीडिया से पता चल रहा है. मैं अपने दोस्तों के पिता को देखती हूं, और अपना पिता देखती हूं, और वह यह कर रहे हैं.'
सोशल मीडिया से मिली खबर

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












