
एक्टर्स की गैरजरूरी डिमांड्स पर बोलीं कृति सेनन, 'कंटेंट सही नहीं तो खर्च का फायदा नहीं'
AajTak
इन दिनों इंडस्ट्री में एक्टर्स की बेतुकी मांग को लेकर बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में जहां कुछ एक्टर्स ने स्टार्स की डिमांड को जस्टिफाई किया, वहीं कई फिल्ममेकर्स ने कहा कि इसकी वजह से फिल्म का बजट बेमतलब बढ़ जाता है. प्रोड्यूसर बन चुकीं कृति सेनन ने अब इस मामले पर राय रखी है.
पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कुछ बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट उम्मीद से बहुत कम कमाई में सिमट गए. भारी-भरकम प्रोडक्शन बजट वाले इन प्रोजेक्ट्स की नाकामी ने एक नई बहस की शुरुआत कर दी है.
इन दिनों इंडस्ट्री में एक्टर्स की बेतुकी मांग को लेकर बहस छिड़ी हुई है. हाल ही में जहां कुछ एक्टर्स ने स्टार्स की डिमांड को जस्टिफाई किया, वहीं कई फिल्ममेकर्स ने कहा कि इसकी वजह से फिल्म का बजट बेमतलब बढ़ जाता है.
इस साल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रू' जैसी हिट्स दे चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अब इस मामले पर अपनी राय रखी है. अब खुद अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर चुकीं कृति ने कहा कि एक्टर्स की डिमांड से ज्यादा फोकस हमेशा फिल्म के कंटेंट पर रहना चाहिए.
अंत में सिर्फ कंटेंट की ही जीत होती है बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कृति ने कहा 'कुछ ऐसे एरिया हैं जहां बहुत सारा गैरजरूरी खर्च होता है. लेकिन अंत में सिर्फ कंटेंट ही जीतता है.' कृति ने कहा कि एक्टर को कितना पेमेंट दिया जा रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, 'अगर आप मेन चीज, यानी कंटेंट पर फोकस नहीं कर रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि और किसी चीज से फर्क पड़ता है.'
मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि हाल ही में फिल्म संगठनों और पांच बड़ी टैलेंट एजेंसीज में इस बात पर डिस्कशन के लिए मीटिंग हुई कि प्रोडक्शन की कीमत बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्ममेकर्स फराह खान और अनुराग कश्यप ने एक्टर्स की गैरजरूरी मांगों पर बात की थी.
प्रोडक्शन कॉस्ट का ध्यान रखना जरूरी कृति ने एक एक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों के नजरिए से इस बारे में बात की. कृति ने माना कि उन्होंने खुद कभी कोई ऐसी डिमांड नहीं की है, मगर उन्हें लगता है कि ये सारी बातें 'कोरी बकवास' तो नहीं होंगी. उन्होंने कहा, 'अंत में सारी चीजों का सेन्स बनना चाहिए. लेकिन हां हमें कॉस्ट का ध्यान रखना चाहिए. हमें सेट पर हर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










