
एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर, अगस्त की इस तारीख से पहले होगा मंत्रिमंडल का गठन
Zee News
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को दिल्ली पहुंचे. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल गठन को लेकर उनकी मुलाकात भाजपा के बड़े नेताओं से भी हो सकती है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच गए हैं. एकनाथ शिंदे रविवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे. वहीं महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल गठन की चर्चा है. शिंदे शनिवार को दिल्ली पहुंचे. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल गठन को लेकर उनकी मुलाकात भाजपा के बड़े नेताओं से भी हो सकती है. महाराष्ट्र में 35 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ ली, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है.
क्या बोले शिंदे दिल्ली पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हैं और कोई खास वजह नहीं है. मगर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं, उनकी भाजपा के बड़े नेताओं से मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है, बस विभागों को लेकर आलाकमान की मुहर लगना बाकी है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








