
एकता दिवस पर वल्लभ भाई पटेल को किया याद, देखें Mann Ki Baat में क्या बोले PM Modi
AajTak
आज मन की बात के 82वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को मनाये जाने वाले एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया. 31 अक्टूबर को लौह पुरुष की जन्म जयंती है, इस मौके पर पीएम ने उन्हें याद किया. पीएम ने कहा कि सभी को एकता का संदेश देने वाली किसी न किसी गतिविधि ने जरूर जुड़ना चाहिए. पीएम मोदी ने गुजरात पुलिस की बाइक रैली का जिक्र किया जो कच्छ के लखपत किले से स्टेचू ऑफ यूनिटी तक निकाली गयी थी. उन्होंने त्रिपुरा पुलिस का भी जिक्र किया जो त्रिपुरा से वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तक बाइक रैली करते जा रहे हैं. देखें और क्या बोले पीएम मोदी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











