
एअर इंडिया के विमान से वापस लाए गए भारतीय दूतावास के 190 कर्मचारी
AajTak
बांग्लादेश में रोजाना आ रहीं हिंसा की खबरों के बीच एअर इंडिया के विमान से 190 भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है. करीब 20 से 30 सीनियर कर्मचारी अब ढाका में ही हैं.
बांग्लादेश में हिंसा और सियासी उथल-पुथल के बीच भारतीय दूतावास के 190 कर्मचारी भारत लौट चुके हैं. एअर इंडिया के विमान से इन कर्मचारियों को भारत लाया गया है. वहीं, करीब 20 से 30 सीनियर कर्मचारी अब ढाका में ही हैं.
दरअसल, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना भारत आ चुकी है. उन्हें हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में रखा गया है. फिलहाल अभी तय नहीं है कि शेख हसीना किसी और देश में शरण लेंगी या वह लंबे समय तक भारत में ही अपना वक्त बिताएंगी. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि शेख हसीना शरण लेकर किसी यूरोपीय देश जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: तीन तरफ से इंडिया से घिरा, 4096 KM लंबा बॉर्डर... भारत के इन 5 राज्यों से सटा है बांग्लादेश!
तैयार की 15 लोगों की लिस्ट
बता दें कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की रूपरेखा तय हो चुकी है. नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया चुना गया है. उन्हें आंदोलनकारी छात्रों का भी समर्थन है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चलाने के लिए मोहम्मद यूनुस ने 10 से 15 लोगों की एक लिस्ट तैयार की है. हालांकि, राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हुए, घरों-धार्मिक स्थलों में की गई आगजनी', जमात-ए-इस्लामी ने कबूला

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









