
एंड्रॉयड और आईफोन में ऐसे रिकॉर्ड कर सकते हैं WhatsApp कॉल
AajTak
WhatsApp में कॉल रिकॉर्ड करने का फीचर नहीं दिया गया है. लेकिन फिर भी लोग जुगाड़ से वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करते हैं. आइए जानते हैं किस तरह से लोग वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करते हैं.
इन दिनों ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर दिए जाते हैं. जिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ये फीचर इनबिल्ट नहीं होता है वो प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन वॉट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं दिया गया है. चाहे आप एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप यूज कर रहे हैं या फिर आईफोन पर, दोनों जगहों पर वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग का डायरेक्ट ऑप्शन नहीं मिलता है. हालांकि आप चाहें तो इसे थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड कर सकते हैं. हालांकि आईफोन में थर्ड पार्टी ऐप के जरिए रिकॉर्डिंग मुश्किल है. iPhone में वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप iOS में दिया जाने वाला इनबिल्ट रिकॉर्डर यूज कर सकते हैं. ये दरअसल स्क्रीन रिकॉर्ड करता है. वॉट्सऐप कॉलिंग के दौरान आप आईफोन के कंट्रोल सेंटर में जा कर स्क्रीन आइकॉन पर टैप कर सकते हैं. यहां टाइमर चलेगा और रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी. स्क्रीन के टॉप में आपको एक रिकॉर्डिंग का आइकॉन दिखेगा जिससे आप समझ सकते हैं कि रिकॉर्डिंग शुरू है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










