
एंटी गवर्नमेंट पोस्ट, धर्म पर टिप्पणी और इतिहास लिखने की बात... सागर ने दिल्ली आने से पहले मां से कहा- कुछ बड़ा करके लौटूंगा
AajTak
संसद हमले में शामिल आरोपी सागर शर्मा के घर लखनऊ पुलिस पहुंची. उन्होंने बताया कि वह घर से जाते वक्त ये कहकर निकला था कि मां मैं कुछ बड़ा करके आऊंगा. इसके अलावा सागर के सोशल मीडिया को खंगाला गया तो पाया कि वो केंद्र सरकार के खिलाफ भी पोस्ट करता रहता था. यहां तक इतिहास लिखने की बात करता था और स्टेटस लगता था.
संसद हमले में शामिल आरोपी सागर शर्मा के घर लखनऊ पुलिस पहुंची. उन्होंने बताया कि वह घर से जाते वक्त ये कहकर निकला था कि मां मैं कुछ बड़ा करके आऊंगा. इसके अलावा सागर के सोशल मीडिया को खंगाला गया तो पाया कि वो केंद्र सरकार के खिलाफ भी पोस्ट करता रहता था. यहां तक इतिहास लिखने की बात करता था और स्टेटस लगता था.
उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने संसद हमले में शामिल सागर शर्मा के बार में नया खुलासा किया है. बताया कि पुलिस को सागर के घर से तफ्तीश में पता चला कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था. केंद्र सरकार के खिलाफ भी पोस्ट करता रहता था. यहां तक इतिहास लिखने की बात करता था और स्टेटस लगता था. घर से निकलते वक्त उसने मां से कहा था कि वह कुछ बड़ा करके आएगा.
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, सागर अपना आइडल भगत सिंह को मानता था. वहीं, दूसरी तरफ हिंदू धर्म पर भी टिप्पणी करता रहता था. उसका सोशल मीडिया अकाउंट इसी तरह से पोस्ट से भरा पड़ा है.
बता दें, सागर शर्मा लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके का रहने वाला है. वह ई-रिक्शा चलाता था. शर्मा के परिवार के सदस्यों ने पुष्टि की कि वह कुछ दिन पहले ‘दिल्ली में विरोध प्रदर्शन’ में भाग लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वे संसद में हुई घटना में उसकी संलिप्तता के इरादे के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे.
दरअसल, स्थानीय पुलिस टीमों को सागर के आवास पर उसके परिवार के सदस्यों से बात करते देखा गया. घटना में सागर की संलिप्तता के बारे में सुनकर बुधवार शाम उसके पड़ोसियों और पत्रकारों का उसके घर पर जमावड़ा लग गया. अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए घर के पास स्थानीय पुलिस इकाई तैनात की गई है.
सागर की नाबालिग बहन पायल शर्मा ने कहा, ‘मैंने अपने भाई को अपनी मां से यह कहते हुए सुना कि वह कुछ दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा है.’ पायल ने कहा, ‘मेरा भाई ई-रिक्शा चलाता था. वह पहले बेंगलुरु में काम करता था.’ सागर के मामा प्रदीप शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा, ‘मुझे कुछ नहीं पता. इससे पहले ऐसा कभी कुछ हुआ नहीं. कोई कुछ बता नहीं सकता.’

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








