एंटीलिया केस: पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार, 12 घंटे की पूछताछ के बाद NIA का एक्शन
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है. NIA के अधिकारियों ने 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद 13 मार्च यानी कि शनिवार को रात 11 बजकर 50 मिनट पर सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले ठाणे की अदालत ने सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. सचिन वाजे की गिरफ्तारी मनसुख हिरेन के मौत के सिलसिले में हुई है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.