
एंटीलिया केस: कार मालिक मनसुख हिरेन को परेशान कर रहे थे कुछ लोग, पूर्व जांच अधिकारी का खुलासा
AajTak
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात एपीआई सचिन वाज़े इस केस के पहले आईओ थे. लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एसीपी नितिन अल्कानुर को सौंप दिया गया. आईओ के रूप में वाज़े को इस मामले से हटा दिया गया था.
मुंबई में मुकेश अंबानी के बहुमंजिला निवास स्थान एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार का मामला उलझता जा रहा है. शुक्रवार को एक तरफ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से करवाने की मांग की. वहीं दूसरी ओर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत हो गई. एंटीलिया के बाहर मिली कार के मामले में पहले जांच अधिकारी रहे सचिन वाज़े ने इस बारे में आजतक/इंडिया टुडे से खास बातचीत की. एपीआई सचिन वाज़े इस केस के पहले आईओ थे. लेकिन बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा एसीपी नितिन अल्कानुर को सौंप दिया गया. आईओ के रूप में वाज़े को इस मामले से हटा दिया गया था. सचिन वाज़े ने आजतक से बात करते हुए कहा कि मैं मनसुख हिरेन को जानता हूं, क्योंकि वह भी ठाणे से हैं. हाल ही में मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई थी. वह ठाणे से थे, इसलिए हो सकता है मैं उन्हें जानता हूं या फिर कभी उनसे मिला हूं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











