
एंटीगुआ के PM बोले- मेहुल चोकसी 'दायित्व', हम उसे भारत को सौंपना चाहते हैं
AajTak
प्रधानमंत्री ब्राउनी ने आजतक से कहा कि मेहुल चोकसी हमारे लिए एक अतिरिक्त बोझ के सिवाय कुछ नहीं हैं. हम उन्हें भारत को प्रत्यर्पित करने के लिए काफी चिंतित हैं. उन्होंने हमारे देश की छवि को सिर्फ नुकसान ही पहुंचाया है.
पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के लापता होने की खबर सामने आने के बाद, 'आजतक' ने एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी से विशेष रूप से बात की. इस मामले पर प्रधानमंत्री ब्राउनी ने कहा कि मेहुल चोकसी हमारे लिए एक 'दायित्व' के सामान है, हम उसे भारत भेजने को लेकर परेशान हैं और इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ब्राउनी ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि मेहुल चोकसी हमारे देश के लिए सिर्फ अपमान ला रहे थे, वह हमारे लिए एक अतिरिक्त बोझ के सिवाय कुछ नहीं हैं. हम उन्हें भारत को प्रत्यर्पित करने के लिए काफी चिंतित हैं. वह हमारे देश के लिए कोई महत्व नहीं रखते हैं. उन्होंने हमारे देश की छवि को सिर्फ नुकसान ही पहुंचाया है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








