
एंटरटेनमेंट के लिए पंजाबी गानों पर 'डायनासोर' से भांगड़ा करा रहा है पाकिस्तान, Video वायरल
AajTak
पाकिस्तान के डाइनो वर्ल्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दिलचस्प ये है कि इसमें पंजाबीम्यूजिक पर 'डायनासोर' नाचते हुए दिख रहे हैं.
डायनासोर... जैसे ही ये शब्द सामने आता है. न केवल हमें सिहरन की अनुभूति होती है. बल्कि हमारे दिमाग में इन विशालकाय प्रागैतिहासिक जीवों की एक ऐसी छवि बनती है, जो बेहद खौफनाक है. चाहे वो डायनासोर के पैने और तेज दांत हों या फिर इनकी आंखें. कोई भी आदमी अगर इनके विषय में सोचे तो उसका डरना स्वाभाविक है.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप डायनासोर को नाचते हुए देखेंगे?भले ही ये सुनने और बताने में अजीब लगे. लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने ऐसा कर दिया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो इस्लामाबाद के डाइनो वर्ल्ड का बताया जा रहा है, जिसमें डायनासोर पंजाबी गानों पर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं.
मूल रूप से टिकटॉक पर साझा की गई क्लिप में 'डायनासोर' जिस तरह पंजाबी गानों पर झूम रहे हैं वो न केवल बेहद मनोरंजक है. बल्कि 'डायनासॉर्स' द्वारा दी गई परफॉरमेंस हमें कई मायनों में हैरान भी करती है.
दरअसल इस पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों ने 'डायनासॉर्स' की पोषक पहनी है और अपने डांस मूव्स से महफ़िल लूट ली है. मामले में सबसे मजेदार कि पार्क आने वाले दर्शकों ने भी डांस करते 'डायनासॉर्स' को खूब एन्जॉय किया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










