
'एंजेला, मुझे माफ कर दो', पुतिन ने पूर्व जर्मन चांसलर से दोबारा मांगी माफी
AajTak
एंजेला मर्केल और पुतिन की मुलाकात हो रही थी. इस मीटिंग के दौरान वहां पर पुतिन का काला लैब्राडोर कोनी आ गया था. इस घटना का जिक्र एंजेला मर्केल ने अपने नए संस्मरण 'फ्रीडम' में भी किया है. इस पर अब पुतिन ने दूसरी बार माफी मांगी है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कुत्तों के प्रति गहरा लगाव है. कई मौकों पर उन्हें पालतू से प्यार जताते हुए देखा गया है. लेकिन उनके पालतू कुत्ते ने एक बार जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को डरा दिया था. इस घटना के लिए पुतिन ने दूसरी बार मर्केल से माफी मांगी है. पुतिन ने कहा है कि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था.
दरअसल, ये घटना 2007 की है. जब एंजेला मर्केल और पुतिन की मुलाकात हो रही थी. इस मीटिंग के दौरान वहां पर पुतिन का काला लैब्राडोर कोनी आ गया था. इस घटना का जिक्र एंजेला मर्केल ने अपने नए संस्मरण 'फ्रीडम' में भी किया है.
पुतिन की टीम से किया था अनुरोध
मर्केल ने लिखा,'मुझे पता था कि पुतिन कभी-कभी विदेशी मेहमानों के साथ मीटिंग में अपने पालतू जानवर कोनी को भी ले आते हैं. इसलिए इस घटना के एक साल पहले मैंने अपने एक सहयोगी के जरिए पुतिन की टीम से अनुरोध किया था कि मेरी मीटिंग के दौरान कोनी को बाहर न लाएं. क्योंकि मुझे कुत्तों से डर लगता था.'
कुत्ता साथ लेकर नहीं आए थे पुतिन
जर्मन चांसलर ने बताया,'पुतिन की टीम ने मेरे अनुरोध का सम्मान किया और 2006 में मास्को में जब मेरी पुतिन से मुलाकात हुई तो पुतिन अपने पालतू जानवर के बिना वहां आए. हालांकि, उन्होंने खिलौने के स्वरूप वाला एक बड़ा सा कुत्ता मुझे गिफ्ट के तौर पर दिया और कहा कि ये काटता नहीं है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









