
ऋषि सुनक को 'राशिद सनूक' बोलकर घिर गए जो बाइडेन... सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे लोग
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने अपने भाषण के दौरान ब्रिटेन के नए भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नाम का दो बार गलत उच्चारण किया. अमेरिका के लोगों को संबोधित करते हुए बाइडेन ने ऋषि सुनक को राशिद सुनक कहकर बुलाया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का गलत नाम लेने के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. अमेरिका के लोगों को संबोधित करते हुए बाइडेन ने सुनक के नाम का दो बार गलत उच्चारण किया. अमेरिकी राष्ट्रपति इस दौरान कुछ कंफ्यूज भी नजर आए. जो बाइडेन ने भाषण के दौरान कहा,' हमें ब्रिटेन से जुड़ी एक न्यूज सुनी है. राशिद...राशिद... राशिद सनूक नए ब्रिटिश पीएम बन गए हैं.'
देखिए, बाइडेन का वीडियो
ऋषि सुनक के नाम का गलत उच्चारण करने वाला जो बाइडेन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो बाइडेन पर ट्रोलर्स निशाना साध रहे हैं. Trollstoy नामक ट्विटर अकाउंट ने लिखा है कि पता नहीं जो बाइडेन को कहां से यह खबर मिल गई है कि कोई राशिद सनूक नाम का व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन गया है. यानी बाइडेन ऋषि सुनक की बात तो नहीं कर रहे हैं.
यूजर ने पूछा- काम कैसे करते हैं?
शक्ति नामक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है कि एक बार फिर जो बाइडेन सोते हुए पाए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने राशिद सनूक को ब्रिटेन का नया पीएम बनने के लिए बधाई दी है. मुझे समझ नहीं आता है कि ये व्हाइट हाउस कैसे चला लेते हैं?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








