
ऋषभ पंत का जलवा कायम, टेस्ट रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंचे, अश्विन ने भी मारी छलांग
AajTak
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली 5वें स्थान पर बने हैं, लेकिन उनके नवंबर 2017 के बाद सबसे कम रेटिंग अंक हो गए हैं. पुजारा 13वें स्थान पर खिसक गए हैं और सितंबर 2016 के बाद पहली बार उनके रेटिंग अंक 700 से नीचे चले गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, रविचंद्रन अश्विन न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में दमदार खेल दिखाया था. पंत अहमदाबाद टेस्ट में 101 रन की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद सात पायदान आगे बढ़े हैं. उनकी शानदार पारी से भारत ने यह मैच पारी और 25 रन से जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की. पंत रैंकिंग में हमवतन रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स के साथ 7वें स्थान पर हैं. रोहित एक स्थान आगे बढ़े हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









