
उस दागिस्तान की कहानी, जहां धार्मिक स्थल और चर्च में हुआ कत्लेआम, रूस के खिलाफ हैं बगावत जैसे हालात
AajTak
रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र दागिस्तान में हुए बड़े आतंकी हमले में 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें बड़ी संख्या पुलिसवालों की है. रुसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक सेना ने जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों को मार गिराया है.
रूस रविवार की शाम भीषण आतंकी हमले से दहल गया. कम से कम चार ठिकानों पर आतंकियों ने हमले किए. उत्तरी काकेशस क्षेत्र दागिस्तान में हुए इन बड़े आतंकी हमले में 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें बड़ी संख्या पुलिसवालों की है. जवाबी एक्शन में 6 आतंकी भी मारे गए हैं.
रूस के दागिस्तान में डर्बेंट और माखचकाला शहरों से जो तस्वीरें सामने आईं वो दिल दहला देने वाली थीं आतंकी सडकों पर मोर्चा साधे दिख रहे थे. तस्वीरों में तीन आतंकी ताबड़तोड फायरिंग कर रहे हैं. तस्वीरों में तीन ही आतंकी कैद हुए लेकिन आतंकियों की तादाद ज्यादा थी. क्योंकि रूसी सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को मार गिराया. आतंकी हमले के बाद सड़क पर सन्नाटा छा गया. आतंकी वहां से आती जाती कारों पर भी फायरिंग करते दिखे.
पादरी का गला काटा
दरअसल रूस में रविवार की रात दागिस्तान में कुल चार जगहों पर हमले हुए. आतंकियों के निशाने पर आए दो चर्च एक यहूदी सिनेगॉग यानी मंदिर और एक पुलिस पोस्ट, हमले के बाद डरबेंट सिनेगॉग में भीषण आग लग गई और पूरा सिनेगॉग जलकर राख हो गया. दूर तक आग की भीषण लपटें उठती देखी गई. हमले को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक, दागिस्तान के दो शहरों- माखचकाला और डर्बेंट में ये हमला तकरीबन एक ही समय हुआ. इसके अलावा दो ऑर्थोडॉक्स चर्च में भी आतंकियों ने हमला किया. इनमें से एक चर्च के पादरी का तो आतंकियों ने गला काट डाला.
यह भी पढ़ें: रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, पादरी और पुलिसकर्मियों सहित 15 से ज्यादा की मौत, 6 आतंकी ढेर
रूसी सुरक्षा बलों ने तुरंत दोनों जगहों डरबेंट और माखचकाला में मोर्चा संभाला और गोलियां चला रहे इन आतंकियों को ढेर कर दिया. कुछ घंटों के बाद ही रुसी सुरक्षा बलों ने ऐलान कर दिया कि एंटी टेरेरिज्म ऑपरेशन खत्म हो गया है.आतंकी भले ही ढेर कर दिये गए हों लेकिन यूक्रेन के साथ जंग में उलझे रूस के लिए ये हमले चिंता पैदा करने वाले हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








