
'उसने 4 महीने पहले थप्पड़ मार दिया था...' दिल्ली में कैफे फायरिंग केस में हत्या के आरोपी का कबूलनामा
AajTak
नार्थ ईस्ट दिल्ली में बीती रात कैफे में एक 24 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कबूल करते हुए कहा कि मैंने फैजान को खुद से मारा है, उसने मुझे 4 महीने पहले थप्पड़ मारा था. इसलिए मैंने उसकी जान ली. मेरे पिता का इसमें कोई रोल नहीं है, न मेरे घर वालों का लेना देना है, न ही पैसों का चक्कर था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में बीती रात एक कैफे में फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद मौके पर दहशत फैल गई. घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की. इस घटना के आरोपी ने वीडियो में कहा है कि उसने ही हत्या की, क्योंकि मृतक युवक ने उसे चार महीने पहले थप्पड़ मार दिया था.
यह घटना नार्थ ईस्ट दिल्ली के कबीर नगर इलाके में स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे की है. पुलिस का कहना है कि ये कैफे गैरकानूनी तरीके से चल रहा था. यहां बीती रात 24 साल के युवक फैजान को गोली मार दी गई. घटना लगभग 10:28 बजे हुई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फैजान को तुरंत GTB अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फैजान के सिर और सीने में गोलियां लगी थीं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक के सिर और सीने में गोली मारी गई. घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए
यह भी पढ़ें: पैसों के विवाद में की गई इवेंट मैनेजर पूजा की हत्या, 10 फीट के गड्ढे में दफनाया... आरोपी पार्टनर गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई. अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि फैजान को उसी ने मारा, क्योंकि चार महीने पहले फैजान ने उसे थप्पड़ मार दिया था. आरोपी ने यह भी साफ किया कि उसके पिता या परिवार का इस मामले में कोई रोल नहीं था और कोई पैसों का विवाद भी नहीं था.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. कैफे में लगे CCTV और आसपास के वीडियो फुटेज को भी कब्जे में लिया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






