
'उसने धमकी दी थी, मैंने गोली मार दी', 10 रुपए के झगड़े में की गई थी दलित युवक की हत्या
AajTak
घिरोर पुलिस और एसओजी महेश जाटव के मर्डर केस की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीत पुलिस टीम ने नगला केहरी गांव के रहने वाले उल्फान उर्फ गुल्फाम उर्फ गुल्ला बंजारा को हिरासत में लिया. उससे की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि 10 रुपए के लिए उसने ही महेश जाटव की गोली मारकर हत्या की थी.
यूपी के मैनपुरी में मात्र 10 रुपए को लेकर हुए विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कारण और हत्यारे की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम लगी हुई थी. पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपी ने 10 रुपए को लेकर हुए विवाद में दलित की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की.
दरअसल, जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर का रहने वाले महेशचंद जाटव गांव में ही सड़क किनारे एक खोखा (परचून की दुकान) चलाता था. महेश कभी-कभी अपने खोखे के बाहर ही सो जाता था. 12 जून की रात में वह अपनी दुकान के बाहर सो रहा था. तभी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसके सिर में गोली मार दी. महेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची घिरोर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.
10 रुपए को लेकर हुआ था विवाद
घिरोर पुलिस और एसओजी महेश जाटव के मर्डर केस की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीत पुलिस टीम ने नगला केहरी गांव के रहने वाले उल्फान उर्फ गुल्फाम उर्फ गुल्ला बंजारा को हिरासत में लिया. उससे की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि 10 रुपए के लिए उसने ही महेश जाटव की गोली मारकर हत्या की थी.
मामले में अधिक जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महेशचंद जाटव परचून के सामान के अलावा पेट्रोल भी बेचा करता था. जिस रात उसकी हत्या हुई उससे कुछ दिन पहले आरोपी उल्फान ने महेश से पेट्रोल खरीदा था, लेकिन उसके पास महेश को देने के लिए 10 रुपए कम पड़ गए थे.
महेश ने दी थी जान से मारने की धमकी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







