
उमेश पाल हत्याकांड में UP पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी!
AajTak
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. प्रयागराज पुलिस ने दावा किया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. इसके साथ ही उमेश हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
प्रयागराज में उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है. बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था. मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है. सल्लापुर का रहने वाला अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था. धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर किया गया है. इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है.
अतीक के घर के पास मिली थी क्रेटा कार
गौरतलब है कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की 10 टीमें कातिलों की तलाश में दिन रात छापेमारी कर रही हैं. इसी बीच पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर के पास से सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद हुई है. बदमाश गोलियां बरसाने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.
इस हत्या का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके बेटों पर ही है. पुलिस ने क्रेटा कार को जब्त कर लिया है. ये कार अतीक अहमद के घर से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी मिली. सफेद रंग की क्रेटा कार में नंबर प्लेट भी नहीं है. सफेद रंग की क्रेटा कार से ही शूटर उमेश पाल का पीछा करते हुए पहुंचे थे.
7 शूटर में से 2 अतीक के गैंग के

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











