
उमेश पाल हत्याकांड के शूटर लगातार बदल रहे लोकेशन, UP पुलिस ने मांगी 7 राज्यों से मदद
AajTak
यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली पुलिस से उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है. पुलिस ने इनकी पूरी डिटेल राज्यों को दी है. जांच में पता चला है कि शूटर इन्हीं राज्यों में छिपे हैं और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं और वे बातचीत के लिए व्हाट्सएप कॉल का सहारा ले रहे हैं.
उमेश पाल हत्याकांड को एक महीना हो गया, लेकिन अभी भी शूटर फरार हैं. यूपी पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं. पुलिस को आशंका है कि शूटर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने अब 7 राज्यों से मदद मांगी है. पुलिस ने इन राज्यों में आरोपियों की फोटो के साथ पूरी डिटेल मांगी है.
यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली पुलिस से उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है. पुलिस ने इनकी पूरी डिटेल राज्यों को दी है. जांच में पता चला है कि शूटर इन्हीं राज्यों में छिपे हैं और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं और वे बातचीत के लिए व्हाट्सएप कॉल का सहारा ले रहे हैं.
अतीक के साथ शाइस्ता के भी वफादार हैं शूटर
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल अतीक अहमद के ड्राइवर कैश अहमद से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. अहमद ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटर अतीक के साथ-साथ उसकी पत्नी शाइस्ता के भी वफादार और भरोसेमंद थे.शूटर मोहम्मद गुलाम अतीक अहमद के दोनों बेटों अली और उमर का भरोसेमंद था. गुलाम असद का भी करीबी था, वह गुलाम को छोटा भाई बताता था. शाइस्ता के कहने पर ही असद और गुलाम एक साथ वारदात के बाद फरार हुए हैं.
24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या
प्रयागराज में 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई थी. यूपी को दहला देने वाला उमेश पाल हत्याकांड पुलिस के सामने एक चुनौती बनकर खड़ा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







