
उमेश कोल्हे के कत्ल का व्हाट्सअप कनेक्शन! 'कलीम इब्राहिम' ग्रुप के सदस्यों ने दिया अंजाम?
Zee News
उमेश कोल्हे ने 'ब्लैक फ्रीडम' नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था. इस ग्रुप में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के सदस्य थे. साजिशकर्ताओं ने सबसे पहले 20 जून को उमेश की हत्या की कोशिश की थी. लेकिन तब वो हत्या को अंजाम नहीं दे सके.
नई दिल्ली. राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद महाराष्ट्र में केमिस्ट उमेश कोल्हे के कत्ल पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल उमेश कोल्हे ने भी निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया था. उमेश ने एक व्हाट्सअप ग्रुप में नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था. 54 वर्षीय कोल्हे को बीते 21 जून को मौत के घाट उतार दिया गया था.
'ब्लैक फ्रीडम' नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोल्हे ने 'ब्लैक फ्रीडम' नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में नुपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था. इस ग्रुप में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के सदस्य थे. न्यूज़18 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोल्हे के इस मैसेज को ग्रुप के एक मुस्लिम सदस्य ने 'कलीम इब्राहिम' नाम के दूसरे व्हाट्सअप ग्रुप में भेज दिया. कोल्हे की पोस्ट देखकर 'कलीम इब्राहिम' ग्रुप के सदस्य बहुत नाराज हुए और इसका बदला लेने की ठान ली.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








