
उबासी लेते वक्त हादसा! मुंह ऐसा खुला फिर नहीं हुआ बंद, डॉक्टर ने बताया क्यों- VIDEO
AajTak
जेना ने खुद को मिले इस दर्दनाक अनुभव को कैमरा में कैद कर लिया. उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि ऐसा हुआ है.'
एक लड़की के साथ ऐसी घटना हो गई, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो. उसने उबासी लेने के लिए अपना मुंह खोला था, जो फिर बंद ही नहीं हुआ. उसे अस्पताल तक आना पड़ गया. यहां डॉक्टर ने उसकी जांच की. ये लड़की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेना सिनातरा है. वो 21 साल की हैं. जेना ने खुद को मिले इस दर्दनाक अनुभव को कैमरा में कैद कर लिया. उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि ऐसा हुआ है.'
एक अन्य वीडियो में, मिशिगन के एक प्लास्टिक सर्जन डॉ एंथनी यून ने जेना के जबड़े में उत्पन्न हुई इस स्थिति को 'ओपन लॉक' बताया है. जिसमें जबड़ा वाकई में खुलने के बाद बंद नहीं हो पाता. अपनी इस हालत के बारे में बताते हुए जेना अस्पताल आईं. यहां डॉक्टर ने उनका एक्स-रे कर जबड़े को फिर से ठीक किया. डॉक्टर ने कहा, 'हम आपकी मांसपेशियों को थोड़ा आराम देने जा रहे हैं और फिर इसे पहले जैसा करने की कोशिश करेंगे.'
उन्होंने बताया कि उबासी लेते समय जेना ने इतनी जल्दी दिखाई कि उनका जबड़ा अपनी जगह से हट गया और जैसी स्थिति में वो था यानी खुला हुआ, उसी में रह गया.
अपनी हालत पर जेना ने अपडेट भी दिया. उन्होंने एक अन्य वीडियो पोस्ट कर उसके कैप्शन में लिखा, 'ढेर सारी दवाओं के बाद चार डॉक्टरों ने मेरे जबड़े को वापस ठीक कर दिया.'
वीडियो में उन्हें अपने चेहरे पर बैंडेज बांधे हुए देखा जा सकता है. जेना की स्थिति के बारे में बताते हुए डॉक्टर एंथनी यून ने कहा, 'यह बहुत दुर्लभ है, लेकिन जब ऐसा होता है तो अक्सर उबासी के वक्त होता है. इसका एक मुख्य कारण जबड़े का अपनी जगह से हट जाना है. यानी जब आपको टीएमजे (टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट) होता है. ये समस्या आमतौर पर इलाज के बाद ठीक हो जाती है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










