
उफ्फ ये कैसा डॉक्टर पति ! स्किन स्पेशलिस्ट पत्नी को इंजेक्शन लगाकर मार डाला
AajTak
बेंगलुरु पुलिस ने 29 साल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृतिका एम. रेड्डी की मौत के रहस्य को आखिरकार सुलझा लिया है. इस मामले में मृतका के पति और सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जी.एस. को गिरफ्तार किया गया है. जांच में खुलासा हुआ कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रोपोफोल नामक खतरनाक एनेस्थेटिक दवा देकर मौत के घाट उतारा था. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका एम. रेड्डी की रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति और पेशे से सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जी.एस. को गिरफ्तार कर लिया. जांच में खुलासा हुआ कि डॉ. महेंद्र ने अपनी पत्नी को प्रोपोफोल (Propofol) नामक शक्तिशाली एनेस्थेटिक दवा देकर मौत के घाट उतारा था.
शरीर में प्रोपोफोल मिलने के बाद गहराया था शक
29 साल की डॉक्टर कृतिका एम. रेड्डी की शादी पिछले साल ही डॉ. महेंद्र रेड्डी से हुई थी. 24 अप्रैल 2025 को उनका शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था. शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में प्रोपोफोल की मात्रा मिलने से पुलिस को हत्या का शक हुआ. उनकी शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए थे.
डॉ. महेंद्र का आपराधिक इतिहास
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने दवा अपने अस्पताल के माध्यम से अवैध रूप से हासिल की थी. पूछताछ में यह भी सामने आया कि डॉ. महेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है, उनके खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं. अब पुलिस ने इस केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी है. मृतक महिला डॉक्टर के पिता के कहने पर इस केस की फिर से जांच शुरू की गई थी.
पुलिस के अनुसार, महेंद्र रेड्डी का जुड़वां भाई डॉक्टर नागेंद्र रेड्डी भी इसी तरह के मामलों में फंसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है. दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है. बेंगलुरु पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की जांच कर रही है. मृतका के परिवार ने कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








