
उपचुनावों में हार है खतरे का संकेत, 5 चुनौतियों से पार नहीं पाई BJP तो आगे भी मुश्किल
AajTak
लोकसभा चुनावों में उम्मीद के अनुरूप सफलता न मिलने के बाद उपचुनावों में मिली हार से बीजेपी को सबक सीखना होगा. इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी की स्थित संतोषजनक नहीं है.
शनिवार को सात राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे विपक्ष के लिए एक बार उम्मीद की किरण दिखा रहे हैं. इन चुनावों में इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने जहां 10 सीटें जीत लीं वहीं बीजेपी सिर्फ़ दो सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी. एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के हिस्से में गई है. लोकसभा चुनावों में उम्मीद से बढ़िया प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस अति उत्साह में है.राहुल और प्रियंका के बयान बताते हैं कि इन चुनावों से उन्हें ताकत मिली है. हालांकि भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. क्योंकि जिन 13 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से बीजेपी के पास सिर्फ़ चार सीटें ही थीं जबकि तीन निर्दलीय विधायकों के पास थीं. खैर, बीजेपी को इन उपचुनाव में बड़ी हार भले न मिली हो पर भविष्य के लिए संकेत तो है ही. पार्टी के सामने पहाड़ जैसी चुनौतियां हैं. अगर पार्टी नेता समय रहते निजात नहीं पाते हैं तो आगे राह और कठिन हो सकती है.
1- जनता को कुछ बदलता नहीं दिख रहा है
केंद्र में नई सरकार बन गई पर जनता को कुछ बदलाव होता नहीं दिख रहा है. इसलिए सरकार को लेकर जनता तो छोड़िए कार्यकर्ता का भी उत्साह ठंडा पड़ रहा है. कांग्रेस लगातार यह नरेटिव सेट करने में सफल साबित हो रही है कि बेरोजगारी के मोर्चे पर कुछ नहीं किया जा रहा है. इस बीच लगातार कई परीक्षाओं के कैंसल होने और कई परीक्षाओं के पेपर आउट होने से आम जनता का भरोसा टूट रहा है. नीट परीक्षा को लेकर आम लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार चाहती क्या है? इस बीच लगातार एयरपोर्ट की कैनोपी रिसने, पुलों के बह जाने आदि की खबरों से लोगों के बीच यह संदेश पहुंच रहा है कि भ्रष्टाचार के मोर्चे पर सरकार असफल रही है. जब माहौल अपने पक्ष में नहीं होता तो विपक्ष को छोड़िए पार्टी के भीतर से भी असंतोष की आवाजें उठने लगती हैं. उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी विधायक और एक पूर्व मंत्री ने कुछ ऐसी ही बातें की हैं जो पार्टी के खिलाफ जा रही हैं. जनता को लगने लगा है कि कुछ भी नहीं बदला है. यह टेंडेंसी अगर बढ़ती है तो आने वाले दिनों में जनता के बीच बदलाव की बयार बहेगी. जिसे रोकना भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किल साबित होगा.
2- महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड में बीजेपी बैकफुट पर है
पार्टी की एक मुश्किल यह भी है कि इस साल तीन प्रदेशों में चुनाव होने है. महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड में पार्टी की जो अभी स्थिति है उसके आधार पर तो यही कहा जा सकता है कि इन तीनों राज्यों में बीजेपी का आना बहुत मुश्किल है. हरिय़ाणा में 2019 के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. जेजेपी के सहयोग से बीजेपी को सरकार बनाना पड़ा था. इसके लिए जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को प्रदेश में डिप्टी सीएम बनाना पड़ा था. लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने दुष्यंत से भी नाता तोड़ लिया है. लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपनी 5 सीटें गंवानी पड़ी हैं. हरियाणा में नया सीएम लाने के बाद भी कुछ नहीं बदला है. जातियों के समीकरण को ध्यान रखते हुए नायब सिंह सैनी की ताजपोशी तो हो गई पर प्रदेश के लोगों को नहीं लगता है कि कुछ बदलाव भी हुआ है. नए सीएम के आने के बाद विकास कार्यों के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं को लेकर नई सरकार में जो उत्साह होता है वह सैनी सरकार में पहले दिन से ही नहीं दिखी.
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त से पार्टी भविष्य में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ना है इसके लेकर ही कन्फ्यूज है. पार्टी अपनी हार के कारणों का सही कारण ही नहीं समझ पा रही है. विधानपरिषद चुनावों में जोड़ तोड़ कर महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने जरूर अपने पांचों कैंडिडेट जिता लिए पर यह अप्रत्यक्ष चुनाव था इसलिए पार्टी को ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है. पार्टी ने विधानपरिषद चुनावों में ओबीसी कैंडिडेट्स पर दांव खेला है. पर प्रदेश की जनसंख्या में करीब 33 प्रतिशत मराठों को लेकर पार्टी अभी भी कोई स्टैंड नहीं ले पा रही है. झारखंड के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए जरूर थोड़ी उत्साहजनक स्थिति में थी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब फिर से मैदान में आ चुके हैं. वो आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता की सहानुभूति हांसिल कर सकते हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







