
'उन्हें राम की परंपरा नहीं, सिर्फ विदेशी आक्रांता अच्छे लगते हैं', सनातन विरोधियों पर CM योगी का निशाना
AajTak
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सतानत का विरोध करने वाले नेताओं पर जमकर निशान साधा. उन्होंने कहा कि जो सनातन बाबर और औरंगजेब की तलवार से नहीं मिटा उसे सत्ताजीवी क्या मिटा पाएंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदौर में 'लोकमाता' देवी अहिल्याबाई की 228वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित 'देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह' में शिरकत की. योगी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के शासन व सान्निध्य में भारत के सांस्कृतिक वैभव की पताका को एक नई ऊंचाई प्राप्त हुई थी. सीएम योगी ने सनातन का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सनातन ना बाबर की तलवार से मिटा था ना रावण के अत्याचार से मिटा तो सत्ताजीवी इसे क्या मिटा पाएंगे.
सनातन विरोधियों पर निशाना
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें मुगल म्यूजियम बनाती थी. हमने छत्रपति शिवाजी महाराज जी के नाम पर म्यूजियम का नाम रखा. सनातन का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ना उन्हें राम की परंपरा अच्छी नहीं लगती और ना ही कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती है. उनको भारत की विरासत को अपमानित करना अच्छा लगता है. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें सिर्फ विदेशी आक्रांता अच्छे लगते है. ऐसी सोच की जगह भारत में नहीं होनी चाहिए. योगी ने कहा, 'आज भारतीयता पर सवाल उठाए जा हैं, सनातन धर्म पर सवाल उठाते हैं. ये वही लोग हैं जो कभी राम और कृष्ण के के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे. ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत और भारतीयता को अपमानित करने के लिए हर कालखंड में किसी भी प्रकार से कोई भी कसर नहीं छोड़ी, लेकिन जो सनातन नहीं डिगा था रावण के अत्याचार से, जो सनातन नहीं मिटा था कंस के अहंकार से और जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब की तलवार से, उस सनातन को ये सत्ताजीवी क्या मिटा पाएंगे. जब भी भारत के अंदर भारतीय और भारतीयता के बारे में चर्चा होगी, तो भारत के इन महापुरुषों और इन लोग अराध्यों का श्रद्धाभाव से जिक्र जरूर होगा.'
राम मंदिर का किया जिक्र
सीएम योगी ने कहा, 'कुछ लोग थे इस देश में जो कहते थे कि राम तो थे ही नहीं, राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते थे, कृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करते थे, इन्हें मिथक मानते थे. लेकिन राम भारत के सत्य सनातन की एक वास्तविकता हैं.एक सत्य की पराकाष्ठा हैं. उनके अस्तित्व पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता है.'
राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम के नाम पर कोई भी आंदोलन विफल नहीं हो सकता. उदाहरण है अयोध्या में राम जी का मंदिर . कुछ लोग थे जो लोग कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं , इन्हें मिथक मानते थे. लेकिन राम एक वास्तविकता है. उन्होंने कहा कि जिस औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़ा था उस मंदिर में रोज लाखों लोग आते हैं.सोमनाथ का मंदिर को भी तोड़ा गया,हम उससे आहत हुए.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







