
उन्नाव: पैसों के लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने ईंट माकर महिला को उतारा मौत के घाट
AajTak
उन्नाव में पैसों के लेनदेन को लेकर एक महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 55 वर्षीय विमला देवी का पड़ोस में रहने वाले हरिभान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पैसों के लेनदेन को लेकर एक महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया. अब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.
यह घटना आसीवन थानाक्षेत्र के पेसारी गांव में हुई. यहां रहने वाली 55 वर्षीय विमला देवी का पड़ोस में रहने वाले 58 वर्षीय हरिभान का पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि हरिभान ने विमला से बुधवार को सुबह पैसों की मांग की थी. इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई है. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस दौरान हरिभान ने विमला के सिर पर ईंट मार दी और उसकी मौत हो गई.
महिला की ईंट मारकर हत्या
इस घटना के बाद आरोपी हरिभान थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बता दें, मृतक विमला देवी के पति उमाशंकर की 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी और वो अपने बेटे बहू के साथ रह रही थीं.
आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण प्रेमचंद ने बताया कि थाना आसीवन क्षेत्र के गांव खेसारी में विमला देवी की हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही थाना आसीवन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











