उन्नाव गैंगरेप: कुलदीप सेंगर को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने घटाई अंतिरम जमानत की अवधि
AajTak
कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को ही तिहाड़ से रिहा किया था. इसी बीच पीड़िता द्वारा दायर एक एप्लिकेशन पर कोर्ट ने आदेश में संशोधन पारित किया. एप्लिकेशन में पीड़िता ने अंतरिम जमानत वापस लेने की मांग की गुहार लगाते हुए उसे और उसके परिवार को खतरा बताया था.
भाजपा के निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. कारण, दिल्ली हाईकोर्ट ने 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि शुक्रवार को कम कर दी है. कोर्ट ने सेंगर को बेटी के "तिलक" समारोह के बाद फिर से सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा है कि उसे शादी से पहले फिर से रिहा कर दिया जाएगा. कोर्ट ने पहले सेंगर को दो सप्ताह के लिए जमानत दी थी.
दरअसल, कोर्ट के आदेश पर सेंगर को शुक्रवार को ही तिहाड़ से रिहा किया था. इसी बीच पीड़िता द्वारा दायर एक एप्लिकेशन पर कोर्ट ने आदेश में संशोधन पारित किया. एप्लिकेशन में पीड़िता ने अंतरिम जमानत वापस लेने की मांग की गुहार लगाते हुए उसे और उसके परिवार को खतरा बताया था.
बता दें कि न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता और पूनम ए बंबा की पीठ ने 16 जनवरी को सेंगर को उसकी बेटी की शादी के कारण 27 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए जमानत दी थी. हालांकि पीठ ने शुक्रवार को संशोधित निर्देश दिया कि 30 जनवरी को तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सेंगर 1 फरवरी को फिर से जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा.
कोर्ट ने कहा कि सेंगर को फिर छह फरवरी को जेल से रिहा किया जाएगा और 10 फरवरी को उसे फिर से सरेंडर करना होगा. क्योंकि शादी आठ फरवरी को है. कोर्ट में पीड़िता ने कहा, "अगर कुलदीप सेंगर को जमानत दी जाती है, तो मुझे और गवाहों को खतरा होगा. वहां सभी सरकारी अधिकारी उसके नियुक्त हैं. मैं अनुरोध करती हूं कि उसे रिहा न किया जाए. हालांकि, सेंगर के वकील ने कहा कि सुनवाई पूरी होने के बाद गवाहों को कोई खतरा नहीं है.
इस पर हाईकोर्ट ने सेंगर के वकील की दलीलों को खारिज कर दिया और कहा, "हम ध्यान दें कि अपीलकर्ता (सेंगर) ने पहले ही अतिरिक्त साक्ष्य के लिए एक आवेदन दायर कर दिया है, इसलिए यह दलील स्वीकार नहीं की जा सकती है कि गवाहों को कोई खतरा नहीं हो सकता है."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









