
उन्नाव कांडः दुष्कर्म पीड़िता को सरकार ने दी थी सुरक्षा, लड़की ने सिक्यूरिटी अफसर पर लगाया शोषण का आरोप
Zee News
इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि पुलिस की तरफ से भी एक सीलबंद लिफाफा हासिल हुआ है जिसमें शिकायतकर्ता और उसके परिवार के लोगों के बारे में कुछ इल्जाम लगाए गए हैं.
नई दिल्लीः उन्नाव आबरूरेजी मामले में पीड़िता ने दिल्ली की एक अदालत में अपील दायर कर सुप्रीम कोर्ट की हिदायत पर उसके हिफाजत में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों (पीएसओ) के जरिए मुबैयना तौर पर उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की है. जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जांच अधिकारी को हिदायत दी है कि वह इस मामले में मकामी पुलिस की मदद से एक प्रभाव आकलन रिपोर्ट दें. लड़की और पुलिस दोनों ने की है एक दुसरे की शिकायत जज ने 31 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, “शिकायतकर्ता की तरफ से याचिका दायर की गई है कि उसका और उसके परिवार के सदस्यों का न्यायालय के निर्देश पर तैनात किए गए पीएसओ के जरिए उत्पीड़न किया जा रहा है, यह इस संदर्भ में है कि वे उसे उसकी आजादी के मुताबिक जिंदगी जीने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से एक सीलबंद लिफाफा भी हासिल हुआ है जिसमें शिकायतकर्ता और उसके परिवार के लोगों के बारे में कुछ इल्जाम लगाए गए हैं. सत्र न्यायाधीश ने कहा, “यह हिदायत दी जाती है कि इस अर्जी पर गौर करने के लिए इसे कबूल किया जाए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








