
'उनके बैग में कुछ मिला था', सुष्मिता सेन के भाई Rajeev Sen ने पत्नी को प्रेग्नेंसी के दौरान दिया था धोखा! Charu Asopa ने खोली पति की पोल
AajTak
चारु असोपा ने राजीव सेन को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. चारु ने बताया है कि राजीव ने उन्हें चीट किया था. वो भी उस वक्त जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं. चारु को राजीव के बैग में कुछ ऐसा मिला था जिससे उन्हें राजीव की धोखेबाजी के बारे में पता चला था. ये जानकर चारु बुरी तरह टूट गई थीं.
सेलेब्रिटी कपल राजीव सेन और चारु असोपा की शादी टूटने की कगार पर है. 2019 में उनकी शादी हुई. पर वे कभी हैप्पिली मैरिड कपल नहीं रहे. उनकी एक बेटी भी है जो एक साल की हो गई है. राजीव और चारु ने बेटी की खातिर एक होने की कई दफा कोशिश की, मगर दोनों चाहकर भी अपनी शादी नहीं बचा पाए. वे तलाक लेने वाले हैं. इन दिनों राजीव और चारु एक दूसरे को एक्सपोज करने में लगे हैं.
चारु का बड़ा खुलासा चारु असोपा ने एक इंटरव्यू में राजीव सेन को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. चारु ने बताया है कि राजीव ने उन्हें चीट किया था. वो भी उस वक्त जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं. चारु को राजीव के बैग में कुछ ऐसा मिला था जिससे उन्हें राजीव की धोखेबाजी के बारे में पता चला था. ये जानकर चारु बुरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने परिवार को राजीव की धोखेबाजी के बारे में बताया था. क्योंकि चारु राजीव से बेहद प्यार करती थीं इसलिए उन्होंने पति को एक और मौका दिया. बावजूद इसके बेटी जियाना के पैदा होने के बाद भी उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आते रहे.
राजीव ने पत्नी को दिया था धोखा
पिंकविला से बातचीत में अपना दर्द बताते हुए चारु ने कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान बीकानेर में कुछ महीने रहने के बाद मैं मुंबई लौटीं. फिर मैंने अपनी प्रेग्नेंसी का ज्यादा समय मुंबई में ही बिताया. राजीव बांद्रा में अपनी जिम के लिए सुबह 11 बजे घर से निकल जाते थे. फिर रात को 11 बजे घर लौटते थे. कभी कभी शाम 7, 8 या 9 बजे. जब मैंने इसे लेकर राजीव से सवाल पूछा तो वो अक्सर कहते थे- जब मैं मैप पर ट्रैफिक देखता हूं, मैं बांद्रा में कॉफी पीता हूं. ट्रैफिक कम होने का इंतजार करता हूं. फिर मैं घर के लिए निकलता हूं. मैंने राजीव की इस बात पर भरोसा जताया.
बार बार राजीव को दिए थे मौके
''राजीव कहते थे कभी कभी वे अपनी गाड़ी में सो जाते थे. और भी कई दूसरे बहाने थे राजीव के पास. एक बार राजीव दिल्ली गए मुझे बिना बताए, मैं चीजों को यहां से वहां रख रही थी. तभी अचानक मुझे राजीव के बैग में कुछ मिला. इसके बाद मुझे मालूम चला कि राजीव मुझे चीट कर रहे थे. मैंने ये बात पूरे परिवार को बताई. पूरा परिवार इसके बारे में जानता है. जब भी ऐसा कुछ होता मैं यही सोचती कि अब मैं यहां नहीं रहूंगी, बस छोड़ दूंगी. लेकिन फिर कहीं ना कहीं मैंने राजीव को बहुत प्यार किया है इसलिए मैं उनकी सारी बहानेबाजी को भूलकर आगे बढ़ जाती. मैंने हमेशा राजीव को दूसरा मौका देकर नई शुरुआत करने की कोशिश की है. मेरी शादी के 3.5 साल बस नई शुरुआत के इंतजार में ही निकल गए.''

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










