
उद्धव ने नहीं किया INDIA गठबंधन के अप्रूवल का इंतजार! मुंबई की दो सीटों के लिए फाइनल किए ये नाम
AajTak
पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार को घोषित किए जाएंगे लेकिन उससे पहले ही यूबीटी सेना के मुखिया उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. उद्धव ठाकरे ने मुंबई की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं.
उद्धव गुट वाली शिवसेना (यूबीटी) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है. यूबीटी सेना के शीर्ष सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि उद्धव ठाकरे के खेमे के नेता और राज्यसभा सांसद अनिल देसाई अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके नाम पर मुहर लग गई है.
लोकसभा चुनाव के लिए पिछले दो हफ्ते से उद्धव के आवास मातोश्री पर कई बैठकें आयोजित की गई और उसके बाद आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने सांसद अनिल देसाई और सांसद अरविंद सावंत की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी.
राज्यसभा सांसद अनिल देसाई लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
सीएम शिंदे की पार्टी शिवसेना के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले के खिलाफ दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से अनिल देसाई की उम्मीदवारी लगभग तय है. हालांकि, दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद अरविंद सावंत की पार्टी के भीतर से मिल रही शिकायतों के कारण, पार्टी नेतृत्व इस बात पर भी विचार कर रहा है कि अरविंद सावंत को दक्षिण मध्य मुंबई से लड़ाया जाए और अनिल देसाई को दक्षिण मुंबई से मैदान में उतारा जाए.
अनिल देसाई का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2024 में समाप्त हो रहा है. चूंकि पार्टी नेतृत्व 16 विधायकों की ताकत के साथ अनिल देसाई को फिर से राज्यसभा भेजे जाने को ले लेकर संशय में है, इसलिए अनिल देसाई को लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया गया है.
प्रियंका चतुर्वेदी पर लड़ सकती हैं चुनाव

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











