)
उद्धव ने किया शिंदे के बेटे के लोकसभा क्षेत्र का दौरा, लोगों से की अपील-खत्म करें वंशवादी राजनीति
Zee News
शिंदे पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा-अब समय आ गया है कि हम गद्दारों को उनकी जगह दिखाएं. इस्तेमाल करो और फेंक दो बीजेपी की नीति है. ठाकरे की पार्टी शिवसेना महा विकास आघाड़ी गठबंधन की घटक है.
ठाणे. लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में शिवसेना (यूटीबी) के नेता उद्धव ठाकरे ने एक 'प्रतीकात्मक सीट' का दौरा किया है. यह लोकसभा सीट है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे की. 2019 के लोकसभा चुनाव में जब श्रीकांत इस सीट से जीते थे तब शिवसेना में आज जैसा बंटवारा नहीं हुआ था. अब इस सीट का दौरा कर उद्धव ने लोगों से वंशवादी राजनीति खत्म करने की अपील की है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









