
उद्धव ने कहा- BJP के साथ गठबंधन में 25 साल बर्बाद, राज ठाकरे को बताया मुन्ना भाई
AajTak
उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को मुन्ना भाई कहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को कहा कि हमारे हिंदुत्व का फैसला करने वाले आप कौन होते हैं. बाबरी मस्जिद को आपने नहीं, शिवसैनिकों ने गिराया था.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उद्धव ने राज ठाकरे को मुन्ना भाई कहा. आगे उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलने की जरूरत नहीं है. हम हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकते हैं. बीजेपी के साथ गठबंधन में हमारे 25 साल बर्बाद हो गए. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे हिंदुत्व का फैसला करने वाले आप कौन होते हैं. हमें बताएं कि आपने हिंदुत्व के लिए क्या किया. बाबरी मस्जिद को आपने नहीं, शिवसैनिकों ने गिराया था.
'मंदिरों में घंटा बजाने वाला हिंदू नहीं, आतंकवादियों को मारने वाला हिंदू चाहिए' उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं बहुत दिनों बाद मैदान पर आया हूं. मैं भी आज आपकी तरह आजाद महसूस कर रहा हूं. आज बोलने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग शिवाजी महाराज को नहीं समझते हैं. उन्होंने कहा, कुछ नकली हिंदुत्ववादी हमारे देश को गुमराह कर रहे हैं. बाला साहेब ठाकरे ने हमें सिखाया कि हमें ऐसे हिंदुओं की जरूरत नहीं है जो मंदिरों में घंटा बजाते हैं, बल्कि हमें ऐसे हिंदू चाहिए जो आतंकवादियों को मार सकें.
'हमारी रगों में भगवा खून' उद्धव ने कहा, तुम्हारे पूर्वज भी आते हैं, वे ऐसा नहीं कर सकते. हमारी रगों में भगवा खून है. हमें चुनौती देने की कोशिश मत करो. आप मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अहमदाबाद को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन की योजना बनाई थी. किसने मांगा था.
'BJP के साथ गठबंधन में हमारे 25 साल बर्बाद' महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा. बीजेपी पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, वे मुंबई को केवल फायदे और मुनाफे के लिए देखते हैं. अगर हम भी ऐसा ही करते तो मेरे सामने इतनी भीड़ नहीं होती. हमें अब खुलकर बोलने की जरूरत है. बीजेपी के साथ गठबंधन में हमारे 25 साल बर्बाद हो गए.
'सामना का संपादकीय सही' वे सामना संपादकीय के बारे में शिकायत करते हैं. लेकिन इसमें गलत क्या है. हम इसे लिखते रहेंगे. हम अपनी भाषा पर कभी नहीं झुके हैं और नैतिकता को बनाए रखा है. अटल बिहारी वाजपेयी एक बार बैलगाड़ी से संसद गए थे, क्योंकि ईंधन की दर में 7 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, अब ईंधन के दाम देखिए.
'भाजपा वैसी नहीं है जैसी अटल बिहारी वाजपेयी के समय थी' भाजपा वैसी नहीं है जैसी अटल बिहारी वाजपेयी के समय थी. वे अब क्या पढ़ाते हैं? ट्रोल करना और झूठ बोलना. हमारा एकमात्र नुकसान यह है कि हम आपकी तरह झूठ नहीं बोल सकते. हमारा हिंदुत्व हमें आपकी तरह झूठ बोलने नहीं देता.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







