
उद्धव के 'मोगैंबो' वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार, कहा-पूर्व CM के पास 20 शब्दों की डिक्शनरी
AajTak
उद्धव ठाकरे द्वारा अमित शाह को ‘‘मोगैंबो’’ वाले बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है. अमित शाह ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया था. केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकरे ने बॉलीवुड फिल्म मिस्टर इंडिया का मशहूर डायलॉग "मोगैंबो खुश हुआ" का इस्तेमाल किया था.
उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को 'मोगैंबो' कहा था. इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव को लेकर पलटवार किया है. मंगलवार को फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास '20 शब्दों की डिक्शनरी' है, उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल वह करते रहते हैं.
शिवसेना नेता संजय राउत के इस आरोप पर कि शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को खरीदने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की डील हुई थी, भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें 'बुद्धिहीन' लोगों को जवाब देने की आवश्यकता नहीं है.
दरअसल, अमित शाह ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया था. केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकरे ने बॉलीवुड फिल्म मिस्टर इंडिया का मशहूर डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' का इस्तेमाल किया था.
पत्रकारों के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन लोग उन लोगों की बुद्धि पर दया करते हैं जो हताशा में कुछ भी कहते हैं. भाजपा नेता ने कहा, 'वह जो कहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.'
शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए डील किए जाने के राउत के आरोप पर फडणवीस ने कहा, 'मैं 'बुद्धिहीन' लोगों को जवाब क्यों दूं?' उद्धव ठाकरे पर फडणवीस ने कहा कि ठाकरे के पास करीब 20 शब्दों की डिक्शनरी है और वे बार-बार इन शब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं. क्या इस पर जवाब देने की कोई जरूरत है?
उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई को लेकर उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है. SC में बुधवार दोपहर 3.30 बजे इस मुद्दे पर सुनवाई होगी. इससे पहले मंगलवार को कोर्ट में याचिका को लेकर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान उद्धव गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें दीं. उन्होंने कहा कि पहले ही उद्धव गुट के कार्यालय पर कब्जा किया जा चुका है. अगर सुनवाई नहीं हुई तो उनके बैंक खाते भी छीन लिए जाएंगे. सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग का आदेश सिर्फ विधान सभा के 33 सदस्यों पर आधारित है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









