
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर को बम से उड़ाने की धमकी, 'संभल फाइल्स' पर कर रहे काम
AajTak
फिल्म निर्माता अमित जानी को एक व्यक्ति ने फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी है. उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय और संभल पुलिस को जानकारी दी है. अमित जानी ने कहा कि धमकियों के बावजूद वे 'संभल फाइल्स' फिल्म बनाएंगे, जो 1978 के संभल दंगों पर आधारित है.
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के बाद अब 'संभल फाइल्स' फिल्म बना रहे निर्देशक अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शब्बीर नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर उनकी कार 'डिफेंडर' समेत बम से उड़ाने की धमकी दी.
अमित जानी ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को कश्मीर निवासी बताया. उन्होंने कहा कि आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि "पहले तुमने उदयपुर फाइल्स बनाई और अब संभल फाइल्स बना रहे हो, इसलिए तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा." इसके साथ ही उसे बिहार में उड़ाने की भी धमकी दी गई.
यह भी पढ़ें: 'कन्हैयालाल जैसा हश्र होगा', मेरठ में हिंदूवादी नेता को मिली फेसबुक पर धमकी; ‘उदयपुर फाइल्स’ के पोस्टर जलाने पर 4 गिरफ्तार
Y श्रेणी सुरक्षा प्राप्त फिल्म निर्माता अमित जानी ने इस घटना की जानकारी गृह मंत्रालय और संभल के पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई को ईमेल के जरिए दी है. उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और उससे यह पूछताछ की जानी चाहिए कि "उसके पास बम कहां से आए और वह हमला कहां करने वाला है."
फिल्म 'संभल फाइल्स' पर बढ़ा विवाद
अमित जानी ने हाल ही में संभल पहुंचकर 1978 के सांप्रदायिक दंगे और अन्य घटनाओं पर आधारित फिल्म 'संभल फाइल्स' बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद से वे दंगा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे थे और फिल्म की तैयारी में जुटे थे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







