
उत्तर भारत पर फोकस, प्रमुख विपक्षी चेहरे भी शामिल... भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की तैयारी में जुटी कांग्रेस!
AajTak
राहुल गांधी नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को काफी सफल माना गया है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक जानकारों ने पार्टी को लाभ होने के संकेत दिए हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने पर मंथन कर रही है. इस बार यात्रा में कई नए प्रयोग करने पर विचार हो रहा है.
आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी पार्टियां बीजेपी को शिकस्त देने की कवायद में जुटी हैं. इसके चलते INDIA गठबंधन बनाकर विपक्ष सभी राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. वहीं अब कांग्रेस जनवरी 2024 के पहले हफ्ते के बाद किसी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकती है.
दरअसल, राहुल गांधी नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को काफी सफल माना गया है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक जानकारों ने पार्टी को लाभ होने के संकेत दिए हैं. इसी के मद्देनजर कांग्रेस इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने पर मंथन कर रही है.
हाइब्रिड मोड में होगी यात्रा 2.0 सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 हाइब्रिड मोड में होगी, जिसमें प्रतिभागी पैदल मार्च के साथ-साथ वाहनों का उपयोग करेंगे. यात्रा के लिए दो रूट तलाशे जा रहे हैं. अगर फाइनल हुआ तो इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य से होगी. एक वरिष्ठ नेता ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया कि इस बार रैली के जरिए विशेष फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र पर होगा.
विपक्षी खेमे के प्रमुख चेहरे भी शामिल करने पर विचार
सूत्रों ने बताया कि चूंकि प्रस्तावित अवधि आम चुनावों से पहले होगी, इसलिए पार्टी विपक्षी खेमे के प्रमुख चेहरों को भी इसमें शामिल करने की योजना बना रही है. यात्रा के पहले संस्करण की तरह, इस बार भी हर दिन समापन बिंदु पर राहुल गांधी जनसभाएं संबोधित करेंगे. 21 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान प्रस्तावित यात्रा पर चर्चा और समर्थन होने की संभावना है.
बीते साल 7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










