
उत्तर प्रदेश: सगे-भाई बहन साथ गए तो हो जाते हैं पति-पत्नी, जानें क्या है Lanka Minar का रहस्य
Zee News
'लंका मीनार' रावण को समर्पित है. कहा जाता है कि दिल्ली के कुतुबमीनार के बाद यही सबसे ऊंची मीनार है. इसका निर्माण कराने वाला शख्स रामलीला में रावण की भूमिका निभाता था. उसे रावण से इतना लगाव था कि उसने लंका नाम से ही मीनार का निर्माण कराया.
जालौन: अपनी संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर भारत प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों का देश रहा है. शायद इसीलिए यहां पर कुछ ऐसी अद्भुत धार्मिक मान्यताएं हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. कुछ ऐसी ही मान्यता उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) से भी जुड़ी है. यहां स्थित एक मीनार के बारे में कहा जाता है कि वहां भाई-बहन को एक साथ नहीं जाना चाहिए. अगर सगे भाई-बहन एक साथ वहां जाते हैं तो वह पति-पत्नी जैसे हो जाते हैं. जी हां, इस मीनार को लंका मीनार के नाम से जाना जाता है, जो जालौन के कालपी में स्थित है. कालपी की यह मीनार 210 फीट ऊंची है, जिसे वकील बाबू मथुरा प्रसाद निगम ने बनवाया था. कहा जाता है कि इस मीनार को बनाने में 20 सालों से ज्यादा का वक्त लगा था. यहां भाई-बहन का एक साथ जाना वर्जित है, और इसकी वजह मीनार की संरचना को बताया जाता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










