
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने दलित ग्राम रोज़गार सेवक से मारपीट की, मुक़दमा दर्ज
The Wire
बलरामपुर ज़िले का मामला. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो में से एक में दलित बिरादरी के ग्राम रोज़गार सेवक पवन कुमार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अजय कुमार उपाध्याय जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में पवन के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं और वे आपबीती सुनाते हुए इंसाफ़ मांग रहे हैं.
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भाजपा के एक नेता द्वारा एक दलित ग्राम रोजगार सेवक के मारपीट और गाली गलौज किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.
ग्राम रोजगार सेवकों के संगठन ने इस मामले में आरोपी भाजपा नेता की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय राज ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं. उनमें से एक में दलित बिरादरी के ग्राम रोजगार सेवक पवन कुमार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अजय कुमार उपाध्याय जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं.
दूसरे वीडियो में रोजगार सेवक के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं और वह आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








