
उत्तर प्रदेश के इस इस बैंक में तो नहीं है आपका खाता... RBI ने कर दिया लाइसेंस रद्द, जानें क्या है वजह?
AajTak
RBI Canceled United India Co-operative Bank License : भारतीय रिजर्व बैंक ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित इस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने का आदेश 14 जुलाई 2023 को जारी किया है और 19 जुलाई से इसकी सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गई हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश की एक को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिस बैंक पर कार्रवाई की गई है, उसका नाम यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ( United India Co-operative Bank) है और ये बिजनौर के नगीना में स्थित है. केंद्रीय बैंक ने इसके बैंकिंग कारोबार पर बैन लगाते हुए कमिश्नर और सहकारी रजिस्ट्रार से इस बैंक को बंद करने के लिए कहा है.
पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं रिजर्व बैंक ने UP Commissioner और को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और एक परिसमापक (Liquidator) नियुक्त करने का आदेश जारी करने के लिए कहा है. United India Co-operative Bank का लाइसेंस रद्द करने की ये कारर्वाई DICGC के बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के तहत की गई है. आरबीआई ने कहा है कि सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं.
19 जुलाई से सभी सेवाएं बंद आरबीआई की ओर से कहा गया है कि यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड Banking Regulation Act, 1949 की धारा-56 के साथ ही धारा 11(1) और धारा 22 (3) (D) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करता है. बैंक की सभी तरह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से 19 जुलाई 2023 से प्रतिबंधित कर दी गई हैं. इसके लिए केंद्रीय बैंक ने 14 जुलाई को ऑर्डर रिलीज किया था. बैन की गई सेवाओं में पैसा जमा करना और रिपेमेंट भी शामिल है.
5 लाख रुपये की जमा राशि मिलेगा बिजनेस टुडे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने के अपने ऑर्डर में RBI ने कहा कि बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस बैंक के 99.98 फीसदी जमाकर्ता DICGC से अपनी पूरी जमा राशि पाने के हकदार हैं. लिक्विडेशन को लेकर केंद्रीय के मुताबिक, प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के जरिए 5,00,000 रुपये की मॉनेटरी लिमिट तक अपनी जमा राशि का दावा कर इसे प्राप्त कर सकता है.
लाइसेंस कैंसिल किए जाने का ये है कारण रिजर्व बैंक ने अपने आदेश में कहा कि यदि यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर की गई ये कार्रवाई कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई है. अगर बैंक को अपने बैंकिंग बिजनेस को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई तो सार्वजनिक हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इसका बड़ा कारण ये है कि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










