
उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका के साथ मिलिट्री ड्रिल को लेकर साउथ कोरिया को दी चेतावनी
AajTak
स्टेट न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया के खिलाफ रणनीति बनाने वालों के विरोध की क्षमता का वास्तविक प्रमाण है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका पर भड़क गईं.
उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को लॉन्च कर अमेरिका और साउथ कोरिया को चेतावनी दी है. ये मिसाइल जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में लॉन्च की गई है. राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शनिवार सुबह 8 बजे अचानक लॉन्चिंग ड्रिल का आदेश दिया, जिसके बाद Hwasong-15 मिसाइल दागी गई.
उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ रणनीति बनाने वालों के विरोध की क्षमता का वास्तविक प्रमाण है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका पर भड़क गईं. उन्होंने यूएस पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, "मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे." उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे को देखते हुए अमेरिका और साउथ कोरिया ने वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की थी. उससे पहले ही शनिवार को किम जोंग ने मिसाइल परीक्षण का आदेश दिया.
न्यूज एजेंसी ने कहा कि मिसाइल ने 4015 सेकंड में 989 किी की उड़ान भरी. बता दें कि Hwasong-15 का पहला परीक्षण साल 2017 में किया गया था. KCNA ने कहा कि मिसाइल लॉन्चिंग जनरल ब्यूरो द्वारा निर्देशित इमरजेंसी फायर पॉवर कम्बेट स्टैंडबाय ऑर्डर पर की गई थी. इसके लिए किम जोंग उन ने लिखित आदेश जारी किया था. अमेरिका के मिसाइल स्पेशलिस्ट अंकित पांडा ने कहा कि महत्वपूर्ण बात ये है कि अभ्यास में शामिल चालक दल को चेतावनी दिए बिना अभ्यास का आदेश दिया गया था.
उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने ICBM की वास्तविक युद्ध क्षमता की सराहना की जोकि परिवर्तनशील और शक्तिशाली जवाबी हमले के लिए तैयार है. विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया संभावित नई ठोस-ईंधन वाली मिसाइल सहित और अधिक हथियारों का परीक्षण कर सकता है, जो युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया को अपनी मिसाइलों को तेजी से तैनात करने में मदद कर सकता है. उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित हैं, लेकिन प्योंगयांग का कहना है कि वाशिंगटन और उसके सहयोगियों द्वारा "शत्रुतापूर्ण नीतियों" का मुकाबला करने के लिए इसका हथियार विकास आवश्यक है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








