
उत्तर कोरिया ने की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग, नाराज US उठाएगा प्रतिबंधों की मांग
AajTak
माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया के इस लॉन्च का उद्देश्य खुद को परमाणु शक्ति के रूप में स्वीकार कराना और अपनी खराब अर्थव्यवस्था के खिलाफ गंभीर प्रतिबंधों को हटाने के लिए अमेरिका को मजबूर करना है.
संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया द्वारा सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने के बाद उसपर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधों की मांग करेगा. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ "लंबे टकराव" की तैयारी करते हुए अपने देश के "न्यूक्लीयर वॉर डेटरेंट" का विस्तार करने का फैसला किया है.
उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने 2017 के बाद से पहली लंबी दूरी के मिसाइल टेस्टिंग की सूचना दी. दक्षिण कोरिया और जापान ने कहा कि उन्होंने इसका पता लगाया है.
गुरुवार के इस लॉन्च ने इस साल हथियारों के प्रदर्शनों की संख्या बढ़ा दी है. विश्लेषकों का कहना है कि इसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका को उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति के रूप में स्वीकार कराना और अपनी खराब अर्थव्यवस्था के खिलाफ गंभीर प्रतिबंधों को हटाने के लिए मजबूर करना है.
प्रतिबंधों को "अपडेट और मजबूत करने" का प्रस्ताव
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को, अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका, सुरक्षा परिषद के उन प्रतिबंधों को "अपडेट और मजबूत करने" के लिए एक उपाय का प्रस्ताव रखेगा जो मूल रूप से 2006 में उत्तर के पहले परमाणु परीक्षण विस्फोट के बाद लगाए गए थे. हालांकि थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड ने यह साफ नहीं किया कि वे नए उपाय क्या हो सकते हैं.
बता दें कि इस साल उत्तर कोरिया का यह 12वां प्रक्षेपण था. पिछले रविवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध गोले दागे थे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









