
उत्तराखंड: CM बदलने पर बरसी कांग्रेस, प्रीतम सिंह बोले - बीजेपी की गुटबंदी सामने आई
AajTak
उत्तराखंड (Uttarakhand) में नए मुख्यमंत्री के चुनाव पर राज्य के कांग्रेस (Congress) प्रमुख और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह (Pritam Singh) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड के अंदर राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का काम किया है.
उत्तराखंड (Uttarakhand) में नए मुख्यमंत्री के चुनाव पर राज्य के कांग्रेस (Congress) प्रमुख और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह (Pritam Singh) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड के अंदर राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का काम किया है और लोगों के घाव पर मरहम की जगह नमक छिड़क दिया है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











