
उत्तराखंड: CM के बाद बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदला, मदन कौशिक को मिली कमान
AajTak
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के चेहरे में बदलाव के बाद अब बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है. बीजेपी ने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाने का फैसला किया. वहीं, अब बीजेपी ने बंशीधर भगत की जगह हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है.
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने सत्ता और संगठन दोनों नेतृत्व में परिवर्तन कर दिया है. मुख्यमंत्री पद के चेहरे में बदलाव के बाद अब बीजेपी ने प्रदेश नेतृत्व को भी बदल दिया है. बीजेपी ने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह को सीएम बनाने का फैसला किया. वहीं, अब बीजेपी ने बंशीधर भगत की जगह हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है. प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे मदन कौशिक को बीजेपी ने प्रदेश संगठन का नया मुखिया बनाया है. कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उनके नाम पर मुहर लगी है. उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से बंशीधर भगत की छुट्टी कर दी गई है. हालांकि, बीजेपी ने सीएम चेहरे के तौर पर राजपूत की जगह राजपूत को चुना तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए ब्राह्मण की जगह ब्राह्मण समुदाय को ही तवज्जो दी है. इस तरह से बीजेपी ने जातीय बैलेंस बनाने की कवायद की है. माना जा रहा है कि बंशीधर भगत को तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. बीजेपी इस तरह से कुमाऊं और गढ़वाल सियासत का क्षेत्रीय संतुलन बनाना चाहती है. पिछली कैबिनेट में कुमाऊं के चार मंत्री थे जबकि सीएम सहित गढ़वाल क्षेत्र से छह मंत्री थे.
आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







