
उत्तराखंड: सल्ट उपचुनाव 2022 का लिटमस टेस्ट, BJP लगाएगी सहानुभूति की हैट्रिक?
AajTak
उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने गंगा पंचोली को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने महेश जीना को टिकट देकर तीसरी बार राज्य में बीजेपी ने सहानुभुति कार्ड का दांव खेल है.
उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने गंगा पंचोली को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने महेश जीना को टिकट देकर सहानुभुति का दांव खेला है. इससे पहले बीजेपी राज्य में अपने दो पूर्व विधायकों के परिवार को टिकट देकर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, कांग्रेस ने चार साल पहले मामूली वोटों से हार का सामना करने वाली गंगा पंचोली के जरिए कांटे की टक्कर दने की रणनीति अपनाई है. सल्ट विधानसभा सीट पर महेश जीना को टिकट देकर बीजेपी ने सहानुभुति कार्ड का तीसरी बार दांव खेला है. इससे पहले बीजेपी विधायक मगन लाल शाह के निधन पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह थराली सीट और मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को पिथौरागढ़ सीट पर चुनाव लड़वा चुकी है. इन दोनों ही सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को सहानुभूति कार्ड का फायदा मिला और वो जीत दर्ज कराने में सफल रही थी. हालांकि, इस बार महेश जीना की राह आसान नहीं है. महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई हैं. ऐसे में सवाल है कि वो सहानुभूति जुटाने में कामयाब रह पाएंगे?
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







