
उत्तराखंड विधानसभा में पहुंचे 80 प्रतिशत विधायक करोड़पति, जानें कौन सबसे ज्यादा अमीर
AajTak
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 47 सीटें मिली हैं. बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. लेकिन, उत्तराखंड विधानसभा में पहुंचे ये विधायक आर्थिक रूप से कितने संपन्न है, आइए जान लेते हैं.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election) के दंगल में 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा की 47 सीटें बीजेपी ने जीती हैं. इसके बाद 19 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं और 4 अन्य के पास गईं. ये 70 प्रत्याशी लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहे और लोगों ने इन्हें विधायक बना दिया. पिछली विधानसभा से तुलना करें तो इस बार विधानसभा पहुंचे विधायकों की संपत्ति पहले काफी बढ़ गई है. 2022 में जीतने वाले 80 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं.
विधानसभा में पहुंचे 80 प्रतिशत विधायक करोड़पति
उत्तराखंड की नई विधान सभा में 80 प्रतिशत, यानी 58 विधायक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. पिछली विधान सभा से तुलना करें, तो पहले 73 प्रतिशत यानी 51 सदस्य करोड़पति थे. यानी करोड़पतियों की संख्या पहले से बढ़ गई है. इस विधानसभा में बीजेपी के 47 विधायकों में से 40 विधायक करोड़पति हैं. जबकि कांग्रेस के 19 में से 15 विधायक, बीएसपी के दोनों विधायक और दो निर्दलीय विधायकों में से एक, करोड़पति क्लब में शामिल है.
विधायकों की औसत संपत्ति 7.17 करोड़ रुपये
पिछली विधानसभा में विधायकों की औसत संपत्ति 4.11 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 7.17 करोड़ रुपये हो गई है. यानी औसत संपत्ति में भी तीन करोड़ से ज्यादा का उछाल आया है. बहुजन समाज पार्टी के भले दो ही विधायक विधानसभा में पहुंचे हों, लेकिन संपत्ति का औसत उनके पास सबसे ज्यादा है. बीएसपी के विधायकों की औसत संपत्ति 9.65 करोड़ रुपये है.
संख्या के लिहाज से नंबर एक, लेकिन संपत्ति के औसत के लिहाज से दूसरे नंबर पर बीजेपी के 47 विधायकों की औसत संपत्ति 6.52 करोड़ रुपये है. जबकि, कांग्रेस के 19 विधायकों की औसत संपत्ति 6.35 करोड़ है. दोनों निर्दलीय उम्मीदवार 27.68 करोड़ की औसत संपत्ति के साथ टॉप पर हैं. बीजेपी के सतपाल महाराज सबसे अमीर बात अगर उत्तराखंड के सबसे मालदार विधायकों की करें, तो पौड़ी के चौबट्टाखाल से बीजेपी विधायक सतपाल महाराज की संपदा 87 करोड़ से ज्यादा की है. वहीं, हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार लगभग 55 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उत्तरकाशी के पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के पास मात्र साढ़े छह लाख की घोषित संपत्ति है. इसी जिले की गंगोत्री सीट से बीजेपी के ही विधायक सुरेश सिंह चौहान के पास साढ़े 11 लाख रुपये की निजी संपत्ति है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






