
उत्तराखंड में बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही थी MDAM की फैक्ट्री
AajTak
जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में पोल्ट्री फार्म की आड़ में एमडीएमए ड्रग्स बना रहा था. कुनाल कोहली और उसके सहयोगियों ने पहले बनबसा और फिर सुवालेख में फार्म किराए पर लेकर वहां फैक्ट्री चलाई. ड्रग्स को मुंबई और अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था.
उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को राज्य पुलिस ने जमीन पर बड़ी सफलता में बदला है. डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक बड़े एमडीएमए ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है. ऑपरेशन के तहत सिंडिकेट के मास्टरमाइंड कुनाल कोहली को नानकमत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने कुनाल कोहली के पास से 7.41 ग्राम तैयार एमडीएमए, 28 किलो ड्रग पाउडर और 126 लीटर प्रतिबंधित प्रीकर्सर केमिकल जब्त किए हैं0 जब्त किए गए केमिकल्स में Dichloromethane, Acetone, HCL, Methylamine और Sodium Hydroxide शामिल हैं, जो NDPS एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं. पुलिस के अनुसार, जब्त रसायनों से लगभग 6 किलो एमडीएमए तैयार किया जा सकता था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹12 करोड़ आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़... 62 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ महिला यात्री गिरफ्तार
पोल्ट्री फार्म की आड़ में ड्रग्स की फैक्ट्री
जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में पोल्ट्री फार्म की आड़ में एमडीएमए ड्रग्स बना रहा था. कुनाल कोहली और उसके सहयोगियों ने पहले बनबसा और फिर सुवालेख में फार्म किराए पर लेकर वहां फैक्ट्री चलाई. ड्रग्स को मुंबई और अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था. गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मोनू गुप्ता, भीम यादव, अमन कोहली और कुनाल के सहयोगी राहुल की पत्नी ईशा शामिल हैं. ईशा के पास से 5.6 किलो एमडीएमए बरामद किया गया था. पुलिस के मुताबिक, गिरोह महाराष्ट्र के ठाणे, गाजियाबाद, वाराणसी और नेपाल तक फैला हुआ था.
यह भी पढ़ें: दुबई में बैठकर मुंबई में फैला रहा था ड्रग्स, मास्टरमाइंड मुस्तफा को लाया गया भारत, CBI को मिली बड़ी सफलता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










