
उत्तराखंड: बद्रीनाथ मार्ग पर कैमरे में कैद हुआ भरभराकर गिरता पहाड़, देखें Video
AajTak
उत्तराखंड में बद्रीनाथ मार्ग (Badrinath road Uttarakhand) पर एक पहाड़ भरभराकर टूट गया. गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. हाइवे पर आवागमन बंद हो गया है.
उत्तराखंड में बद्रीनाथ मार्ग (Badrinath road Uttarakhand) पर पहाड़ भरभराकर टूटने का एक वीडियो सामने आया है. मलबे की वजह से हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया है. इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है. वहीं लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर पहाड़ी से टूटकर मलबा गिरता रहता है.
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में बद्रीनाथ मार्ग पर पहाड़ टूटने से हाइवे पर आवाजाही बंद हो गई है. इस घटना की डराने वाली तस्वीरें मोबाइल में भी कैद हुई हैं. घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की है. यहां पर हाइवे पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बल्डूदा के पास बंद हो गया है. लोगों का कहना है कि बद्रीनाथ हाइवे पर आए दिन पहाड़ टूटकर गिर रहा है. पहाड़ के टूटने का मलबा बार-बार हाइवे पर आ रहा है.
हिमाचल: सिरमौर में टूटा पहाड़ का हिस्सा, जान बचाकर भागे लोग, देखें डरावना मंजर
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए यह डेंजर जोन बन गया है. इस घटना की तस्वीरें मोबाइल में कैद हो गई हैं. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर हाइवे पर आ गया. गनीमत रही रि सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











