
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी 124, कांग्रेस 106 तो 128 सीटों पर जीते निर्दलीय
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं का धन्यवाद किया और सभी विजयी उम्मीदवारों से ग्राम सभाओं के विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की, जो एक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 के रिजल्ट आ चुके हैं. उधम सिंह नगर जिला पंचायत चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. कुल 35 सीटों में से 12-12 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि 11 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए. चुनाव नतीजों से साल है कि जिले में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है.
इसके बाद उत्तराखंड पंचायत चुनाव के सभी 358 जिला पंचायत सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी को 124, कांग्रेस को 106, निर्दलीयों को 128 सीटें मिली हैं. वहीं, 128 निर्दलीयों में कांग्रेस समर्थित और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी भी हैं.
इसके बाद, 6 अगस्त से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के जोर आजमाइश शुरू होने की बातें हो रही है. निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण की सूची भी जारी की है.
सीएम ने वोटर्स का जताया आभार...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं का धन्यवाद किया और सभी विजयी उम्मीदवारों से ग्राम सभाओं के विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की, जो एक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
उन्होंने कहा कि बड़ी तादाद में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार जीते हैं. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं. अन्य विचारधाराओं के उम्मीदवार भी जीते हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











