
उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रायपुर में फटा बादल, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात
AajTak
देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक में शनिवार की तड़के बादल भी फट गया. सरखेत गांव के लोगों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.45 बजे की है. सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए.
उत्तराखंड में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी. देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक में शनिवार की तड़के बादल भी फट गया. सरखेत गांव के लोगों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2.45 बजे की है. सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए. भारी बारिश की वजह से मालदेवता पर बना पुल भी बह गया है.
रायपुर ब्लाक में बादल फटने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने बताया कि गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में शरण ली है. इसके अलावा शुक्रवार से लगातार शुरू हुई मूसलाधार बारिश की वजह से देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे.
#WATCH | J&K: Heavy rainfall triggers flash floods near Vaishno Devi Shrine in Katra town in Reasi district pic.twitter.com/NhgxNjbV9x
टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूटा
तमसा नदी के उफान पर होने की वजह से माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है. तालाब भी क्षतिग्रस्त हो गया है. टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि भगवान की कृपा से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











