
उत्तराखंड: जबरन धर्मांतरण के आरोप में क्रिसमस कार्यक्रम पर भीड़ ने किया हमला
The Wire
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के पुरोला गांव का मामला. पुलिस ने बताया कि एक पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. दोनों पक्षों की ओर से मामले में एफ़आईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
नई दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला गांव में शुक्रवार (23 दिसंबर) को एक क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान लाठियों से लैस कम से कम 30 युवकों के एक समूह ने कार्यक्रम में शामिल लोगों पर हमला कर दिया. समूह ने आरोप लगाया है कि वहां जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पुलिस ने पादरी लाजरस कॉर्नेलियस और उनकी पत्नी सुषमा कॉर्नेलियस सहित छह लोगों को हिरासत में लिया. इन पर एक हिंदू संगठन से होने का दावा करने वाले लोगों ने हमला किया था. बाद में पादरी समेत अन्य लोगों को यह कहते हुए रिहा कर दिया गया था.
राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 150 किलोमीटर दूर पुरोला गांव में स्थित होप एंड लाइफ सेंटर पर हमला शुक्रवार दोपहर के करीब हुआ था. इस दौरान मसूरी के यूनियन चर्च के पादरी यहां हो रही प्रार्थना की अगुवाई कर रहे थे.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने युवकों के समूह द्वारा जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए किए गए हमले के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








