
उत्तराखंड के CM धामी ने संगम में लगाई डुबकी...मां, पत्नी और बेटा भी थे साथ
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज के महाकुंभ में डुबकी लगाई. इस दौरान उनके साथ पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे.
इस वक्त पूरे देश की नजर प्रयागराज महाकुंभ पर है. 144 साल बाद लगने वाले महाकुंभ में देश-दुनिया से लोग पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां, पत्नी और बेटे के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई.
धामी ने संगम में स्नान की जानकारी खुद दी है. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने मां,पत्नी और बेटे के साथ स्नान की तस्वीर शेयर की है.
यह भी पढ़ें: स्टेशन बंद, गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी, रास्ते से लौटाए जा रहे लोग... महाकुंभ की भीड़ से प्रयागराज में त्राहिमाम
प्रयागराज में उमड़ रहा है आस्था का जनसैलाब
प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. इस वक्त आलम यह है कि पूरा शहर जाम हो गया है. यहां तक कि प्रयागराज से लगने वाले मध्य प्रदेश के कई जिलों के अलावा कानपुर, फतेहपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर और बनारस में भी जाम लगा हुआ है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










