
उत्तराखंड: केदार घाटी में बादल फटने से तबाही, गौरीकुंड में दरकी पहाड़ी, रास्ते बाधित
AajTak
उत्तराखंड के गौरीकुण्ड में पहाड़ी के दरकने के बाद रास्तों में मलबे-पत्थर आ गए, जिसके बाद पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रास्ते के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार रात बादल फटने से तबाही जैसे हालात पैदा हो गए. हादसे के बाद कई घर और वाहन मलबे में दब गए. जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर लोगों को बचाने के लिए पहुंची.
सूबे के गौरीकुण्ड में पहाड़ी के दरकने के बाद रास्तों में मलबे-पत्थर आ गए, जिसके बाद पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रास्ते के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है.
देर रात करीब 03 बजकर 30 बजे गौरीकुण्ड के नजदीक केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लोक निर्माण विभाग के स्तर से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही चल रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











